भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

  • बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन धीमा चलाने का निर्देश
  • पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और बच्चों को घर के भीतर रखने की अपील
  • किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन 112 और जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क की सलाह

अंबेडकरनगर। मौसम विभाग की भारी वर्षा और आकाशीय बिजली को लेकर जारी चेतावनी के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने जिले में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

एडीएम ने की अपील, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता ने कहा कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सभी नागरिक सतर्कता बरतें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें। उन्होंने कहा कि तेज बारिश और बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान, ऊंचे पेड़ और विद्युत पोलों से दूरी बनाए रखें।

डीडीएमए की एडवाइजरी में नागरिकों को सलाह दी गई है कि मौसम खराब होते ही पक्के और सुरक्षित भवनों में शरण लें। खुले खेत, पेड़ के नीचे या ट्रैक्टर जैसी मशीनों से दूर रहें। गड़गड़ाहट सुनाई देने पर तुरंत बाहर के खुले स्थान से हट जाएं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी, घर में भी रहें अलर्ट
एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि टीवी, फ्रिज, डीटीएच, कंप्यूटर, मोबाइल चार्जर जैसे उपकरणों को बिजली से अलग कर दें। खिड़की-दरवाजे बंद रखें और बिजली के किसी भी तार या उपकरण से संपर्क न करें।

वाहन चलाते समय सावधानी, यात्रा को टालें
डीडीएमए ने बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से परहेज करने को कहा है। सड़क पर पानी और गिर चुके तारों से खतरा बढ़ सकता है, इसलिए वाहन धीमी गति से चलाएं और किसी भी टूटे तार के संपर्क में न आएं।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading