भक्ति, उत्साह और सेवा का अद्भुत संगम

  • नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंची
  • शोभायात्रा में भक्ति और श्रद्धा का हुआ भव्य प्रदर्शन
  • 10 प्रमुख स्थानों पर जलपान, विश्राम व मेडिकल शिविर की व्यवस्था
बसखारी (अंबेडकरनगर)। श्रवण मास में भगवान शिव की भक्ति में लीन कांवड़ यात्रा सोमवार को नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर अपने चरम पर पहुंची। शिवभक्त कांवड़ियों ने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें श्रद्धा और समर्पण का अप्रतिम दृश्य देखने को मिला। रास्ते भर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।
 
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने बसखारी, नगर कार्यालय, सलामी गेट सहित विभिन्न स्थलों पर कांवड़ियों का स्वागत करते हुए डीजे संचालकों को सम्मानित किया।
 
उनके निर्देश पर टांडा विधानसभा क्षेत्र के बभनजोतिया चौराहा, सुंथर, गन्नीपुर मोड़, त्रिमोहानी, पश्चिमी चौराहा, दुर्गा मंदिर नई बाजार, मटियामाई मंदिर, जलालपुर रोड, विजय पैलेस पेट्रोल पंप, चुंगी मोड़ एवं शिव मंदिर किछौछा जैसे 10 प्रमुख स्थानों पर शिविर लगाकर कांवड़ियों के लिए भोजन, जलपान, मेडिकल सुविधा और विश्राम की व्यवस्था की गई थी।
 
समर्पण में सेवा भाव भी शामिल
यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय समाजसेवियों ने सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। हजलापुर पेट्रोल पंप पर मोनू वर्मा, बसखारी में सुमित गुप्ता, शुकुल बाजार में जयप्रकाश जयसवाल, अप्पू शर्मा, परमानंद शुक्ला, विकास अग्रहरि, राहुल पांडे, आदित्य, रोहित सोनी और चिंटू शुक्ला सहित अन्य लोगों ने भोजन और जलपान की उत्तम व्यवस्था की।
 
डीजे संचालकों को किया गया सम्मानित
शोभायात्रा में भक्तिमय गीतों की धुन पर झूमते कांवड़ियों के आग्रह पर शानदार प्रस्तुति देने वाले डीजे संचालकों को सम्मानित भी किया गया। शुकुल बाजार में अंकित शुक्ला, दुर्गा शुक्ल, अरुण शर्मा, राजन शर्मा के नेतृत्व में जलालपुर के ‘देव डीजे’ को उपजिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading