गौतम अडाणी पहुंचे लखनऊ IIM- मैनेजमेंट छात्रों को देंगे सफलता के मंत्र

  • गौतम अडाणी पहुंचे लखनऊ के IIM कैंपस
  • मैनेजमेंट छात्रों को देंगे सफलता के टिप्स
  • IIM हॉल में 45 मिनट का विशेष सेशन

लखनऊ। देश के प्रमुख उद्योगपति और अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी गुरुवार को लखनऊ के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के कैंपस पहुंचे। यहां वे पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के छात्रों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उनका यह सेशन IIM के उत्सव हॉल में आयोजित किया गया है, जिसकी अवधि लगभग 45 मिनट निर्धारित है।

IIM छात्रों से करेंगे संवाद

गौतम अडाणी इस विशेष सत्र में आज के कारोबारी दौर की चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही वे मैनेजमेंट के छात्रों को भविष्य की दिशा देने वाले सुझाव भी देंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उनकी लखनऊ यात्रा को देखते हुए IIM परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अडाणी की सुरक्षा टीम ने पहले से कैंपस का निरीक्षण किया और IIM प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी किया है।

मीडिया को नहीं मिली अनुमति

कार्यक्रम की गोपनीयता बनाए रखते हुए मीडिया को इवेंट कवर करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, IIM प्रशासन ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इस दौरे की पुष्टि की और बताया कि इवेंट के बाद जानकारी साझा की जाएगी।

होर्डिंग्स और स्वागत तैयारी

IIM परिसर और उसके आसपास गौतम अडाणी के स्वागत में होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिससे माहौल में उत्साह देखा गया।

सीएम योगी से हो सकती है मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, गौतम अडाणी की लखनऊ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हो सकती है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके दोपहर 3 बजे लखनऊ पहुंचने और शाम 4 बजे IIM कार्यक्रम में शामिल होने का शेड्यूल है।

Back to top button