39 करोड़ से नालियों-सड़कों का होगा कायाकल्प

  • सितंबर के अंत से विकास कार्यों की शुरुआत तय
  • शहजादपुर–बसखारी मार्ग सहित कई मुख्य सड़कों का नवनिर्माण
  • ओवरब्रिज से पटेल नगर तक इंटरलाकिंग और पटरियों का निर्माण

अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर के 25 वार्डों में नालियों, सड़कों, इंटरलाकिंग और फुटपाथ के निर्माण कार्य शुरू होने जा रहे हैं। गत माह हुई बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा रखे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 15वें वित्त आयोग एवं राज्यवित्त आयोग से स्वीकृत 39 करोड़ रुपये की धनराशि से 200 कार्य कराए जाएंगे।

सितंबर के अंत से शुरू होंगे कार्य

नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से विकास कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और निर्माण एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जा रही है।

मुख्य क्षेत्रों में होगा निर्माण

निर्माण अवर अभियंता मालविका सिंह ने बताया कि शहजादपुर क्षेत्र में जर्जर नालियों की मरम्मत और सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार जलालपुर रोड, जिला अस्पताल के आसपास, पटेल नगर, गांधीनगर और कृषि भवन कार्यालय ओवरब्रिज के निकट जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाला निर्माण किया जाएगा।

शहजादपुर–बसखारी मार्ग का नवनिर्माण

शहजादपुर पंडाटोला से बसपा कार्यालय के पास बसखारी मार्ग तक एक किलोमीटर लंबी सड़क का नवनिर्माण होगा। इसके अलावा कृष्णा नगर मोहल्ले में अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग से संपर्क मार्ग का पिच कार्य कराया जाएगा। दोनों ओर नालियों का निर्माण भी योजना में शामिल है।

गड्ढा मुक्त होंगी वार्ड की सड़कें

सिझौली वार्ड के महाराजा सुझावल राजभर मार्ग को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। वहीं शिवबाबा वार्ड में हरिजन बस्ती और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क की मरम्मत होगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading