टांडा में ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया उद्घाटन

  • एमओयू के तहत तैयार बाजार से रोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दावा,
  • उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि और व्यापारी

अंबेडकरनगर। टांडा में गुरुवार को ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत तैयार इस एमओयू आधारित प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया सहित कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पहले गोहन्ना बाईपास पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण समिति के सदस्य शुभम अग्रहरी और भाजपा टांडा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद काफिला कार्यक्रम स्थल कश्मीरिया चौराहे पहुंचा।

सत चंडी महायज्ञ के बीच हुआ उद्घाटन कार्यक्रम

कार्यक्रम स्थल पर नौ दिनों से चल रहे सत चंडी महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-मृदंग की ध्वनि के बीच उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान 11 पंडितों ने मंत्री से आरती कराई। इसके बाद उन्होंने वैश्य समाज और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्वागत मंच को स्वीकार किया।

50 से 100 युवाओं को रोजगार देने की योजना

‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ के संचालक संतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम में बाजार की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमओयू के माध्यम से जल्द ही 50 से 100 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। साथ ही टांडा में तैयार होने वाले उत्पादों को निर्यात बाजार तक पहुंचाने की योजना भी बताई।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सोनी ने किया। उन्होंने पूरे आयोजन की अध्यक्षता भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button