भाजपा की संगठन बैठक

डीएलपी अभियान, गुरु रविदास जयंती और 'मन की बात' कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में गुरुवार को संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएलपी अभियान, दीर्घकालिक संगठनात्मक अभियानों, संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने की।

बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ स्तर के कार्यकर्ता इसकी प्रमुख ताकत हैं। उन्होंने कहा कि डीएलपी अभियान संगठन को और मजबूत बनाने का माध्यम है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही संत गुरु रविदास के विचारों को समाज तक पहुंचाने के लिए जयंती कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के साथ सुनने की अपील भी की।

कार्यक्रमों को सफल बनाने का दिया निर्देश

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संगठन की ओर से दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। उन्होंने डीएलपी अभियान, गुरु रविदास जयंती और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने का माध्यम बताया।

उन्होंने पदाधिकारियों से समयबद्ध योजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संगठन की मजबूती को भाजपा की प्रमुख ताकत बताया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button