संत कबीरनगर: 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

  • भागने की कोशिश में घसीटकर बोलेरो में डाला
  • किसान की शिकायत पर हुई कार्रवाई
  • गिरफ्तार कर बखिरा थाने में पूछताछ जारी

संत कबीरनगर में तहसील सदर खलीलाबाद के एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान लेखपाल हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे कसकर पकड़ा और चार लोग घसीटते हुए बोलेरो में बिठाकर थाने ले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किसान ने दी थी एंटी करप्शन को सूचना

मगहर निवासी बेलाल अहमद के साले अखलाक अहमद ने बताया कि गाटा संख्या 351 पर उनके बहनोई की जमीन दर्ज है, जिस पर एक व्यक्ति कब्जा कर रहा था। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पहले जब उन्होंने लेखपाल रामअवध से संपर्क किया, तो उसने जमीन की पैमाइश के नाम पर 5000 रुपए की मांग की

रिश्वत देने से मना करने पर लेखपाल ने काम करने से इनकार कर दिया। मजबूरी में किसान ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी। योजना के तहत किसान आज दोपहर तहसील पहुंचा और लेखपाल के चैंबर में 5000 रुपए सौंपते ही टीम ने उसे पकड़ लिया

भागने लगा लेखपाल, टीम ने घसीटकर गाड़ी में डाला

गिरफ्तारी के दौरान लेखपाल ने हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की और कहा, “मैंने पैसे हाथ में नहीं लिए हैं।” लेकिन टीम नहीं मानी। लेखपाल के भागने पर टीम ने उसे डांटते हुए पकड़ लिया। चार अधिकारियों ने मिलकर उसे घसीटा और धक्के मारकर बोलेरो में बिठाया, फिर बखिरा थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading