हैदर कैनाल में बहे 7 साल के वीरू की डेडबॉडी 21 घंटे बाद मिली

  • तेज बारिश से लखनऊ के नाले-नालियां उफान पर
  • 7 साल का बच्चा वीरू हैदर कैनाल नाले में बहा
  • 21 घंटे बाद गुरुवार को मिली डेडबॉडी

लखनऊ। बुधवार को हुई तेज बारिश से लखनऊ की सड़कों और नालों का हाल बेहाल हो गया। हुसैनगंज किला चौकी के पास हैदर कैनाल नाले में वीरू (7) नाम का बच्चा बह गया था, जिसकी डेडबॉडी गुरुवार को 21 घंटे बाद बरामद हुई। शहर के कई इलाकों में बारिश का असर दिखा। कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में रोजगार मेले का पंडाल डूब गया और नगर निगम मुख्यालय में भी जलभराव हो गया। गोलागंज में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को शहर में 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 1 जून से 17 सितंबर तक कुल 621 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 1% कम है।

प्रत्यक्षदर्शी फरीद ने बताया कि नाले का पानी कम होने पर बच्चे के दोनों हाथ बाहर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही मशीन ऑपरेटर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बॉडी निकाली गई।

लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं—कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बादल ही बादल छाए हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading