मेरठ में गुर्जर समाज का हंगामा

  • सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे जेल में बंद लोगों से मिलने
  • भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर बोले– दादरी महापंचायत में हंगामा करने वाले बाहरी लोग थे
  • एडीएम बोले– ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा

मेरठ। दादरी महापंचायत में हुई गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को मेरठ में गुर्जर समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में 4 थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पुलिस जेल में बंद 17 लोगों को जल्द रिहा करे। जेल में बंद लोगों ने भी आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

जेल में बंद लोगों से मिलने सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन को जल्द ही रिहाई करनी चाहिए। वहीं लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी मेरठ आकर एडीजी से मुलाकात की और कहा कि दादरी महापंचायत में हंगामा करने वाले गुर्जर नहीं बल्कि बाहरी और मुस्लिम लोग थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस प्रदेश में दंगे कराने की साजिश रच रहे हैं।

गुर्जर समाज ने 21 सितंबर को दादरी के मंडौरा में महापंचायत बुलाई थी, जिसमें मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों के नेता पहुंचे थे। पंचायत के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की और 22 लोगों को पुलिस लाइन ले जाया गया। इनमें 5 को छोड़ दिया गया जबकि 17 को जेल भेज दिया गया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading