14 अक्टूबर से जनपदीय प्रतियोगिताओं में क्षेत्रीय चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे

राजेसुलतानपुर (अम्बेडकरनगर)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित द्विदिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। उद्घाटन अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक सर्वेंद्रवीर विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी क्षमताओं के उजागर करने का प्रभावी मंच हैं और यह उनके सर्वांगीण विकास का माध्यम बनती हैं।

विश्व शांति का संदेश लेकर उड़ान भरते कपोत

कार्यक्रम की शुरुआत सफेद कपोतों को उड़ाकर की गई। यह प्रतीकात्मक पहल प्रतियोगिता को विश्व शांति और सद्भावना से जोड़ने का संदेश दे गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी विद्यावती और प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

14 अक्टूबर से जनपदीय स्पर्धाएं

कार्यक्रम संयोजक डॉ. कप्तान सिंह ने जानकारी दी कि क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी 14 अक्टूबर से आयोजित होने वाली जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयन के उद्देश्य से गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

पहले दिन छात्राओं की शानदार भागीदारी

प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ स्पर्धाओं में छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग: पूजा निषाद (लल्लन जी भरतपुर) प्रथम, आंशिक और रिमझिम (चित बहाल पूरनपुर) द्वितीय व तृतीय

100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग: प्रीति (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज) प्रथम, संजना व सुनैना (लल्लन जी भरतपुर) क्रमशः द्वितीय व तृतीय

100 मीटर अब जूनियर बालिका वर्ग: वंदना और मुस्कान (गांधी स्मारक) प्रथम व द्वितीय, लक्ष्मीना (लल्लन जी ब्रह्मचारी) तृतीय

बालक वर्ग में भी दिखी प्रतिस्पर्धा

अब जूनियर वर्ग: आकाश (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) प्रथम, हिमांशु व चमन (चित बहाल पूरनपुर) द्वितीय व तृतीय

जूनियर वर्ग: शिवम (गांधी स्मारक) प्रथम, अंशुमान (राजकीय बालिका) द्वितीय, तरुण (चित बहाल पूरनपुर) तृतीय

सीनियर वर्ग: हर्ष सिंह (पूरनपुर) प्रथम, ऋषिराज निषाद व मनीष गुप्ता (गांधी स्मारक) क्रमशः द्वितीय व तृतीय

Back to top button