मंशापुर कुटी की भूमि पर कब्जे का प्रयास

बाबा डम्मरदास कुटी की भूमि विवाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा

अवैध कब्जा और जान से मारने की धमकी का आरोप

वायरल ऑडियो क्लिप की जांच में जुटी पुलिस

अम्बेडकरनगर। थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम मंशापुर स्थित प्रसिद्ध बाबा डम्मरदास कुटी की भूमि को लेकर विवाद गहराने लगा है। कुटी के महंथ सुखराम दास ने अपने ही गांव के निवासी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अविनाश सिंह पर कुटी की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महंथ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुटी की भूमि पर कब्जे का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मंशापुर स्थित बाबा डम्मरदास कुटी लंबे समय से धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां के महंथ सुखराम दास, चेला स्वर्गीय महंथ रामनाथ दास हैं, जो कुटी की चल-अचल संपत्ति के संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

महंथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को वे जनपद बस्ती स्थित बाबा निहालदास कुटी, ऊजी शाखा में गए हुए थे। इस दौरान गांव में विपक्षी अविनाश सिंह पुत्र मंगला सिंह ने कुटी की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया।

महंथ के चेला गीतम तिवारी पुत्र जय दयाल तिवारी निवासी ऊजी, थाना दुबौलिया (बस्ती) ने जब कब्जा रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया।

धमकी का ऑडियो वायरल

महंथ सुखराम दास ने बताया कि 28 अक्टूबर को आरोपित अविनाश सिंह ने अपने मोबाइल फोन से गीतम तिवारी और उन्हें कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि धमकी से जुड़ा ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button