प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया 1 लाख करोड़ की R&D इनोवेशन स्कीम

प्रधानमंत्री मोदी ने ESTIC 2025 में 1 लाख करोड़ की R&D इनोवेशन स्कीम लॉन्च की

देश के साइंस और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर

11 प्रमुख सेक्टरों में नवाचार और सहयोग के लिए मंच

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रिसर्च एंड डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) स्कीम के तहत एक लाख करोड़ रुपए का फंड लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य देश में R&D इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।

भारत तकनीक में अब पायनियर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं रहा बल्कि ट्रांसफॉर्मेशन का पायनियर बन गया है। उन्होंने डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में देश की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

ESTIC 2025 का आयोजन और प्रतिभागी
कॉन्क्लेव 5 नवंबर तक चलेगा और इसमें शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग से जुड़े 3,000 से अधिक प्रतिभागी, नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, इनोवेटर्स और नीति निर्माता शामिल होंगे।

11 प्रमुख सेक्टरों पर विचार-विमर्श
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, विचार-विमर्श के मुख्य क्षेत्र हैं:

  • एडवांस मैटेरियल्स और मैन्युफैक्चरिंग
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • बायो-मैन्युफैक्चरिंग
  • ब्लू इकॉनमी
  • डिजिटल कम्युनिकेशन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग
  • उभरती एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी
  • एनर्जी, एनवायरनमेंट और क्लाइमेट
  • हेल्थ और मेडिकल टेक्नोलॉजी
  • क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी
  • स्पेस टेक्नोलॉजी

सहयोग और नवाचार के लिए मंच
ESTIC 2025 में प्रमुख वैज्ञानिकों की पैनल चर्चाएं, प्रस्तुतियां और टेक्नोलॉजी प्रदर्शन आयोजित होंगे। यह आयोजन शोधकर्ताओं, उद्योग और युवा इनोवेटर्स के बीच सहयोग बढ़ाने का मंच प्रदान करेगा और भारत के विज्ञान और तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button