यातायात माह 2025: अम्बेडकरनगर पुलिस का अभियान तेज

अम्बेडकरनगर – यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत बुधवार को पुलिस और यातायात टीम ने जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई, पम्पलेट वितरित किए गए और बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग की गई।
पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन और हूटर–सायरन के दुरुपयोग पर विशेष रूप से कार्रवाई की। चार पहिया वाहनों की काली फिल्म भी उतरवाई गई।

यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार, छात्रों को भी किया जागरूक

अभियान के दौरान पुलिस ने स्कूली और कॉलेज छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
टीम ने बताया कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक और मोबाइल फोन के उपयोग से दुर्घटना बढ़ने की संभावनाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पम्पलेट और हैंडबिल भी वितरित किए।

18 नवम्बर को 195 वाहन चालान, 9500 रुपये शमन शुल्क जमा

यातायात माह के 18वें दिन 18.11.2025 को पुलिस टीम ने 195 वाहनों का चालान किया।
इस दौरान 16 वाहनों से 9500 रुपये शमन शुल्क जमा हुआ।
एक वाहन को मालवाहक में सवारी ढोने पर सीज किया गया। पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

01 नवम्बर से अब तक 6792 वाहन चालान

यातायात माह के पहले दिन से अब तक पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है।
01.11.2025 से 18.11.2025 तक—

4090 लोगों को जागरूक किया गया

1950 पम्पलेट वितरित किए गए

6792 वाहनों का चालान किया गया

109 वाहनों से 1,20,000 रुपये शमन शुल्क जमा हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button