आगरा: मेट्रो निर्माण क्षेत्र में बाइक हादसा, दो युवक घायल

आगरा। शहर की प्रमुख सड़क एम.जी. रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण पहले से ही जाम और गड्ढों की परेशानी बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर धाक चौराहे के पास मेट्रो बैरिकेडिंग के पास बाहर निकले एक तार में बाइक का हैंडल फंस गया, जिससे बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

घायल युवकों विकास और आलोक ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब वे बाइक से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण आवश्यक है, लेकिन सुरक्षा मानकों पर ध्यान न देने से लोग जोखिम में पड़ रहे हैं। आलोक ने बताया, “जब हमने कर्मचारियों से कहा कि तार बाहर निकल रहा है, तो उन्होंने कहा कि JCB वाले डाल गए हैं, हम क्या करें।”

हादसे के बाद स्थानीय लोग और बाइक सवार प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि मेट्रो निर्माण के दौरान सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button