बीकानेर स्वीट्स के उत्पादों में मिलावट

आगरा। बीकानेर स्वीट्स के कई खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने की FSDA जांच रिपोर्ट जारी हुई है। जांच में बूंदी लड्डू, घी, बेसन और पनीर सहित अन्य उत्पाद अशुद्ध और अधोमानक पाए गए।

सिकंदरा निवासी यतीन्द्र यादव ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बीकानेर स्वीट्स से खरीदे गए बूंदी लड्डू खाने के बाद पूरे परिवार को उल्टी, सिरदर्द और पेट की परेशानी हुई। इस शिकायत के बाद FSDA टीम ने 11 जुलाई को दुकान से विभिन्न सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि:

  • बूंदी लड्डू – अशुद्ध, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक
  • घी – अशुद्ध, फूड पॉइजनिंग और लिवर संबंधी जोखिम
  • बेसन – अधोमानक व असुरक्षित, फफूंदी और रासायनिक मिलावट का खतरा
  • पनीर – अधोमानक व असुरक्षित, बैक्टीरिया स्तर मानक से अधिक

रिपोर्ट के अनुसार यह खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 का उल्लंघन है। अधोमानक पनीर में बैक्टीरिया तेजी से फैल सकते हैं, और अशुद्ध घी से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

FSDA ने बीकानेर स्वीट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें दुकान पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या रद्द करना शामिल हो सकता है। भविष्य में दुकान की बार-बार सैंपलिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button