DGCA के नए सुरक्षा नियमों के बाद इंडिगो की उड़ानों पर संकट

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सबसे ज्यादा प्रभावित

यात्रियों को 8 घंटे तक इंतजार करना पड़ा

नए नियमों में पायलट और क्रू को पर्याप्त आराम देना अनिवार्य

नई दिल्ली। एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों (FDTL) के लागू होने के बाद इंडिगो एयरलाइन लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है। इसका सबसे बड़ा असर देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर पड़ा है।

  • PTI के अनुसार गुरुवार को दिल्ली, मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट में 300 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द हुईं।
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर 95 उड़ानें रद्द, मुंबई में 86, बेंगलुरु में 50, हैदराबाद में 70, जयपुर में 4 और इंदौर में 3 फ्लाइट्स प्रभावित।
  • पुणे एयरपोर्ट पर यात्री 8 घंटे से अधिक इंतजार करने को मजबूर। तीन पैसेंजर बेहोश भी हुए।
  • इंडिगो के अधिकारियों ने DGCA से मुलाकात की और स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

नए नियम (FDTL) के तहत:

  • 1 जुलाई से पहला चरण लागू हुआ, 1 नवंबर से दूसरा चरण।
  • पायलट और क्रू के काम और आराम पर विशेष ध्यान।
  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्रू को पर्याप्त आराम देने का निर्देश।
  • इंडिगो में नवंबर में कुल 1,232 उड़ानें रद्द, जिनमें 755 उड़ानें FDTL नियमों के कारण थीं।

विशेष जानकारी:

  • इंडिगो दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है।
  • 10–20% फ्लाइट रद्द होने पर 200–400 उड़ानें प्रभावित और हजारों यात्री परेशानी में।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *