एयरपोर्ट पर 228 फ्लाइट्स कैंसिल, 250 लेट

दिल्ली-एनसीआर। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की गंभीर परत छाई रही, जिससे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। इसको देखते हुए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऐलान किया कि 18 दिसंबर से गाड़ी का वैध PUC (Pollution Under Control Certificate) न होने पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा

वाहन और कंस्ट्रक्शन पर पाबंदी

  • दिल्ली में दूसरे राज्यों की BS-6 गाड़ियों सहित अन्य सभी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई।
  • कंस्ट्रक्शन कार्य पूरी तरह रोक, और कंस्ट्रक्शन सामग्री ले जा रहे वाहनों के चालान किए जाएंगे।
  • मंत्री सिरसा ने दिल्लीवासियों से माफी मांगते हुए कहा कि नई सरकार हर दिन हवा की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास कर रही है।

स्कूल और कोर्ट संचालन

  • सोमवार को 5वीं तक के स्कूल ऑनलाइन मोड में और 11वीं तक हाइब्रिड मोड में संचालित करने का आदेश दिया गया।
  • चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों और पक्षकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाइब्रिड मोड से पेश होने की सलाह दी।

हवाई उड़ानों पर असर

  • घनी धुंध के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेशन प्रभावित हुआ।
  • सोमवार-मंगलवार को 228 फ्लाइट्स कैंसिल, 5 फ्लाइट्स अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट, और 250 फ्लाइट्स देर से चलीं

प्रदूषण का असर जानवरों पर

  • पालतू जानवरों और पक्षियों में सांस, आंख और पेट से जुड़ी बीमारियां बढ़ीं।
  • पशु चिकित्सक डॉ. संजय मोहपात्रा के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने में 55-60 कुत्तों और बिल्लियों में फेफड़ों की गंभीर समस्या देखी गई।
  • पीएम 2.5 कण जानवरों के फेफड़ों से खून में जा रहे हैं, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button