साधु-संतों के विरोध में सनी लियोनी का न्यू ईयर प्रोग्राम कैंसिल

मथुरा। शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर संत समाज की नाराजगी के बाद एक्ट्रेस सनी लियोनी का न्यू ईयर पर होने वाला DJ परफॉर्मेंस कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया। संतों ने कहा कि ब्रज भूमि में फूहड़ और अश्लील कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जा सकती, इससे श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम 1 जनवरी को रात 9 बजे द ट्रंक होटल में होना था। आयोजन के लिए 300 दर्शकों की व्यवस्था की गई थी और टिकट की कीमतें 20 हजार से 2 लाख रुपए तक तय की गई थीं। टिकटों को चार कैटेगरी में बांटा गया था: ‘हट’ की कीमत 2 लाख, ‘कबाना’ 1 लाख, ‘हाई टेरेस सिटिंग’ 60 हजार और ‘कपल स्टैंडिंग’ 20 हजार रुपए।

होटल मालिक मितुल पाठक ने बताया कि सनी लियोनी देशभर में कई इवेंट में DJ परफॉर्मेंस कर चुकी हैं और सभी नियमों का पालन किया गया। लेकिन संतों की आपत्ति के बाद कार्यक्रम को वापस लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button