तालाबों में सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा

अम्बेडकरनगर। जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और महिला मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सघन मत्स्य पालन एरेशन सिस्टम योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना निजी भूमि पर निर्मित तालाबों के साथ-साथ ग्राम सभा के तालाबों में भी लागू की जाएगी। योजना के तहत तालाबों में एरेशन सिस्टम स्थापित कर मत्स्य उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

महिला मत्स्य पालकों पर विशेष फोकस

योजना का मुख्य उद्देश्य महिला मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। इसके लिए सरकार द्वारा अनुदान की व्यवस्था की गई है। सामान्य वर्ग की महिला मत्स्य पालकों को 50 हजार रुपये की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं अनुसूचित वर्ग की महिला मत्स्य पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान के रूप में 30 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

एरेशन सिस्टम से बढ़ेगा मत्स्य उत्पादन

एरेशन सिस्टम के माध्यम से तालाब के पानी में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाई जाती है, जिससे मछलियों की वृद्धि बेहतर होती है और मृत्यु दर में कमी आती है। इससे कम समय में अधिक उत्पादन संभव हो पाता है। विभागीय स्तर पर इस तकनीक को ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से अपनाने की योजना है, ताकि परंपरागत मत्स्य पालन को वैज्ञानिक आधार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button