
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और नए साल की शुभकामनाएं दी।
मुलाकात में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसके दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप ने किया। इसमें कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।








