लखनऊ में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

लखनऊ। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को तीन लोगों की जान चली गई। दुबग्गा इलाके में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में ब्लिंकइट के कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, गोमती नगर विस्तार इलाके में बाइक फिसलने से रिटायर्ड सैनिक की जान चली गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

घैला पुल पर हादसा

अलीगंज सबोली सेक्टर-सी निवासी धीरज (30) अपने दोस्त चंदा के साथ बुलेट बाइक से लौट रहे थे। दोनों काकोरी में दोस्त अजय के घर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी रात करीब 11 बजे घैला पुल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर धीरज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चंदा का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button