
आगरा। कोतवाली क्षेत्र के मेवा कटरा बाजार स्थित एक फर्म से कारीगर मुस्ताक ने 10 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। व्यापारी ने जब चांदी के बारे में पूछा, तो कारीगर ने धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
व्यापारी के अनुसार मुस्ताक पिछले 3 वर्षों से उनके पास कच्चा चांदी का माल लेता और तैयार माल वापस करता था। 4-5 मई 2025 को मुस्ताक ने 10 किलो चांदी लेकर कहा कि 10 मई को माल लौटाएगा। लेकिन 10 मई को संपर्क करने पर उसका फोन बंद था और घर पर ताला मिला।
व्यापारी ने बताया कि मुस्ताक के परिवार के लोग भी कोई जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि मुस्ताक और उसके पुत्र राहिल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








