40 करोड़ रुपये की निविदाओं में कथित अनियमितता

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कंस्ट्रक्शन डिवीजन की लगभग 40 करोड़ रुपये की निविदाओं में कथित घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिशासी अभियंता ने निविदा प्रक्रिया में हॉट मिक्स प्लांट की अनिवार्य शर्त जोड़कर करीब 200 ठेकेदारों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया।

कंस्ट्रक्शन डिवीजन, PWD ने कुल 128 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की थीं। 16 फरवरी 2026 को शुद्धि पत्र (पत्रांक 206/9A-निविदा) जारी कर हॉट मिक्स प्लांट की अनिवार्य शर्त जोड़ दी गई। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि यह शर्त केवल चुनिंदा 8 फर्मों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई थी।

नियमों का कथित उल्लंघन

ठेकेदारों का कहना है कि यह कदम प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, PWD लखनऊ के 16 अक्टूबर 2020 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। इन निर्देशों के अनुसार हॉट मिक्स प्लांट की शर्त केवल 75 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों में ही लागू होती है। इसके बावजूद कई छोटी निविदाओं में भी यह शर्त लागू कर दी गई।

शिकायत में अधीक्षण अभियंता और कुछ फर्मों के बीच मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। ठेकेदारों का दावा है कि इस कदम से शासन को वित्तीय नुकसान होने की संभावना है और प्रतिस्पर्धा समाप्त हो रही है। आम तौर पर ई-टेंडर प्रक्रिया में दरें 20 प्रतिशत तक कम हो जाती हैं, लेकिन इस शर्त के कारण सामान्य प्रतिस्पर्धा बाधित हुई है।

जिलाधिकारी से ठेकेदारों की मुलाकात

सोमवार को ठेकेदारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने निविदा में हॉट मिक्स प्लांट शर्त, शुद्धि पत्र की वैधता और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के संबंध में शिकायत की।

Related Posts

उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, लक्ष्य से अधिक आपूर्ति दर्ज

अम्बेडकरनगर जिले में रबी सीजन के दौरान उर्वरकों की आपूर्ति लक्ष्य से अधिक दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के अनुसार फरवरी माह तक यूरिया, डीएपी,…

Continue reading
NTPC Limited टांडा में मेगा नेत्र शिविर का शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा नेत्र जांच एवं निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *