हिमाचल में मौसम ने बदला मिजाज, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

शिमला, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। अटल टनल रोहतांग और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शिमला, मंडी और बिलासपुर जिलों में रात 9 बजे तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस बदलाव के बाद पहाड़ों पर फिर से ठंड लौट आई है। शिमला में शाम 5.30 बजे के आसपास अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग ने आगे कहा कि 26 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 27 और 28 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 29 मार्च को फिर से पूरे प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Posts

BRICS+ समिट पर कांग्रेस का सवाल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधा है। पार्टी ने सवाल उठाया है कि ऐसे हालात में…

Continue reading
तमिलनाडु चुनाव से पहले NDA में सीटों का बंटवारा, भाजपा 27 सीटों पर लड़ेगी

नई दिल्ली/चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा सोमवार को तय हो गया। गठबंधन के तहत Bharatiya Janata Party राज्य की 234 सीटों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *