भाई ने पुलिस कस्टडी में बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही बहन को पुलिस कस्टडी में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस महकमे पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस कस्टडी में सिर पर सटाकर मारी गोली

यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामखेड़ी गांव की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस एक युवती को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंची थी। इसी दौरान युवती के भाई ने मौके का फायदा उठाकर तमंचा निकाला और बहन के सिर पर सटाकर गोली चला दी।

गोली लगते ही युवती बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

चार दिन पहले युवक के साथ गई थी घर से

घायल युवती की पहचान राखी (25) के रूप में हुई है, जो रामखेड़ी गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, वह चार दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी।

इस घटना के बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। युवती के छोटे भाई रवि ने गांव कंदेला के रहने वाले लवकुश और गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बरामद कर मेडिकल के लिए लाई थी

पुलिस ने रविवार देर रात युवती को बरामद कर लिया था और आगे की कार्रवाई के तहत सोमवार को उसे मेडिकल जांच के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि युवती के घर से जाने को लेकर उसका भाई बेहद नाराज था और इसी गुस्से में उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद पुलिस ने घायल युवती को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है।

Related Posts

‘मृत’ समझी गई पत्नी जिंदा मिली, पति एक महीने जेल में रहा

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिस महिला की हत्या और शव गायब करने के आरोप में पति एक महीने…

Continue reading
गाजियाबाद के हरीश राणा का AIIMS में निधन

नई दिल्ली/गाजियाबाद। 13 साल तक कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे गाजियाबाद के हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। 31 वर्षीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *