कानपुर में जर्जर मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे, सभी सुरक्षित निकाले गए

कानपुर। कानपुर के बेकनगंज इलाके में सोमवार रात एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसा रात करीब 10 बजे के बाद हुआ, जब मकान का बड़ा हिस्सा सड़क और पास की गली की ओर भरभराकर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि मकान के निचले हिस्से में चाय की दुकान के साथ मोबाइल और बेल्ट-पर्स की दुकानें संचालित हो रही थीं। घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे और कुछ लोग चाय पी रहे थे।

हादसे में चार लोग मलबे में दब गए, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में रियाज और मोहम्मद मंसूर के भाई मंजूर शामिल हैं, जिन्हें पैर और कमर में चोट लगी है।

सूचना मिलते ही बेकनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एसीपी के नेतृत्व में बजरिया, सीसामऊ, बेकनगंज और चमनगंज थानों की फोर्स भी तैनात कर दी गई। कुछ देर बाद SDRF की टीम ने भी पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

मकान गिरने से मलबा सड़क के दोनों ओर फैल गया, जिसके चलते रूपम टॉकीज के पास से वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि इलाके में अन्य जर्जर मकानों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related Posts

महावीर जयंती पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें बंद

वाराणसी। वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर मीट, मछली और मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में सख्त…

Continue reading
कानपुर में नवजात की मौत पर हंगामा

कानपुर। कानपुर के रामादेवी चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार देर रात नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *