टांडा में स्कूल चलो अभियान और ब्लॉक स्तरीय दक्षता परीक्षा का भव्य आयोजन

अंबेडकर नगर, टांडा – पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खासपुर एवं त्रिवेणी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को स्कूल चलो अभियान और स्व. श्यामलाल वर्मा मेमोरियल ब्लॉक स्तरीय दक्षता परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने ‘स्कूल चलो अभियान’ का औपचारिक उद्घाटन करते हुए सभी अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। दक्षता परीक्षाओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर दक्षता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त उम्मे कुलसूम को साइकिल और पुस्तक, द्वितीय स्थान प्राप्त अंशिका को 3000 रुपये और पुस्तक तथा तृतीय स्थान प्राप्त आदित्य को 2500 रुपये और पुस्तक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सात अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 1000 रुपये और पुस्तक देकर प्रोत्साहित किया गया।

वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की, जिससे बच्चों में उत्साह का वातावरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button