
लखनऊ: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में 18 वर्षीय मो. जाकिर की रील बनाते समय दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 5 अप्रैल, रविवार को हुई। जाकिर कमरे में अकेले रील बना रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से फंदे पर झूल गया।
परिजनों ने उसे तुरंत बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान जाकिर की मौत हो गई।
घटना के बारे में परिजन बताते हैं कि 5 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे जाकिर की मां शहनाज खाना बना रही थीं और घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान जाकिर कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी का फंदा लगाकर रील बनाना शुरू किया।
कुछ समय तक कोई आवाज न आने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजन और पड़ोसी मिलकर दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जाकिर फंदे से लटकता हुआ बेहोश मिला। तुरंत अस्पताल ले जाने पर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।









