गोमतीनगर स्थित श्री राम ग्लोबल स्कूल पर फीस बढ़ोतरी का विवाद

फीस में 25% तक बढ़ोतरी का मामला, स्कूल प्रशासन ने 10 दिन में संशोधन का भरोसा दिया

  • नए सत्र से फीस में 25% तक इजाफा का आरोप
  • पेरेंट्स ने 8 अप्रैल को स्कूल पहुंचकर विरोध जताया
  • बच्चों को कैफेटेरिया से खाना लेने का दबाव देने का आरोप

लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर विकल्प खंड स्थित श्री राम ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल पर नए सत्र से फीस में 25% बढ़ोतरी का आरोप लगा है। 8 अप्रैल को बड़ी संख्या में पेरेंट्स स्कूल पहुंचे और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध जताया।

शुरुआत में स्कूल प्रशासन ने फीस में केवल 6% की बढ़ोतरी कबूल की थी, लेकिन बाद में जांच में यह लगभग 25% तक पहुंच गई। इसके बाद पेरेंट्स ने स्कूल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा और विरोध तेज हो गया। पेरेंट्स ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को घर के टिफिन की जगह स्कूल कैफेटेरिया से खाना लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

पेरेंट्स के विरोध के बाद प्रिंसिपल शम्मी सिंह ने मौके पर आकर समझाने की कोशिश की। इसके बाद प्रिंसिपल ने मैनेजमेंट से बातचीत कर फीस बढ़ोतरी को कम करने और 10 दिन का समय मांगने का भरोसा दिया। इस भरोसे के बाद पेरेंट्स शांत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button