अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्रों और अस्पताल स्टाफ को दी गई फायर सेफ्टी की जानकारी

  • अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • छात्रों और अस्पताल स्टाफ को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए
  • फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का कराया गया अभ्यास

अंबेडकरनगर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और दयाराम वर्मा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए।

कार्यक्रम में लीडिंग फायरमैन राम शरण शुक्ला, फायरमैन राहुल मौर्य और आशीष कुमार ने आग के विभिन्न प्रकार और उनके कारणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग परिस्थितियों में आग बुझाने के तरीके भी अलग होते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सही निर्णय लेना जरूरी है। शुरुआती समय में सही कदम उठाकर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही संस्थान में लगे अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली भी समझाई गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक फायर उपकरण चलाने का अभ्यास भी कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ती है और दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button