क्या बदलेंगे आगरा की व्यवस्था?

क्यों ‘निचले स्तर पर न्याय’ पर जोर, कैसे काम करेंगे नए DM

  • आगरा में नए डीएम मनीष बंसल ने संभाला कार्यभार
  • सहारनपुर से हुआ तबादला, स्टाफ ने किया स्वागत
  • निचले स्तर पर समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

आगरा। आगरा में नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।

इससे पहले मीडिया से बातचीत में डीएम मनीष बंसल ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।

सहारनपुर से हुआ तबादला
बताया जा रहा है कि अरविंद मल्लप्पा बंगारी के स्थानांतरण के बाद मनीष बंसल को आगरा का नया डीएम बनाया गया है। इससे पहले वह सहारनपुर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे।

आगरा पहुंचने पर कोषागार में स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

निचले स्तर पर समाधान पर जोर
डीएम ने कहा कि ब्लॉक और तहसील स्तर पर ही जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जिस स्तर की समस्या है, उसी स्तर पर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।

विकास को नई दिशा देने का लक्ष्य
डीएम मनीष बंसल ने कहा कि आगरा एक अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला शहर है, ऐसे में जिले के समग्र विकास के लिए टीम वर्क के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button