आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हर महीने देंगे दस हजार: प्रियंका

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार आने पर आशा बहनो और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दस हजार रूपये का मासिक मानदेय दिया जायेगा।

शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशाओं पर पुलिस कार्रवाई की भर्त्सना करते हुये प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट किया “ उप्र सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य।

आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।”

उन्होने कहा “ कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *