बुलंदशहर हत्याकांड में बड़ा एक्शन

3 दोस्तों की हत्या के आरोपी मयंक सैनी का एनकाउंटर, जिम पर चलेगा बुलडोजर

  • सोमवार सुबह 5:30 बजे पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घायल
  • पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
  • पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

बुलंदशहर: तीन दोस्तों की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह एनकाउंटर कर दिया। पुलिस कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई।

घटना में पुलिस ने एक अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। यह मुठभेड़ खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के सुभाष रोड पर हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को रात करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने वारदात में इस्तेमाल हथियार फ्लाईओवर के नीचे छिपाने की बात कबूली थी।


 जिम पर बुलडोजर एक्शन

जिस RJS फिटनेस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया था, उस पर प्रशासन ने आज बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की है।


क्या है पूरा मामला

शनिवार देर रात बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जीतू सैनी नामक आरोपी ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार और 2 को हिरासत में ले चुकी है।

मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जो बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button