क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

क्या अभी खरीदना सही रहेगा और कैसे पहचानें असली ज्वेलरी

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार (29 अप्रैल) को फिर तेजी देखने को मिली। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 39 रुपए महंगा होकर ₹1,48,821 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी में बड़ी उछाल आई है और इसकी कीमत ₹2,370 बढ़कर ₹2,38,911 प्रति किलो हो गई है।

 साल 2026 में लगातार चढ़ रहे दाम

  • इस साल सोना अब तक करीब ₹18,000 महंगा हो चुका है
  • 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1.49 लाख के करीब पहुंच गया
  • चांदी भी 2026 में लगभग ₹10,000 प्रति किलो महंगी हो चुकी है
  • साल के अंत में ₹2.30 लाख प्रति किलो रही चांदी अब ₹2.39 लाख के स्तर पर है

 सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. हॉलमार्क जरूर देखें
सोना खरीदते समय Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क जरूर चेक करें। यह सोने की शुद्धता की गारंटी देता है और इसमें एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
खरीदारी से पहले अलग-अलग सोर्स से रेट जरूर जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से कीमत अलग-अलग होती है।

 असली चांदी की पहचान कैसे करें

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
  • आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलती है
  • स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती
  • क्लॉथ टेस्ट: रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button