अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या से सनसनी, ईंट मारकर की हत्या हत्या

अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या से सनसनी, महिला आरोपी फरार

अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि बच्चों पर ईंट से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है।

घर में बंद मिले शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर का दरवाजा बंद पाया गया, जिसके अंदर बच्चों के शव मिले। इस दिल दहला देने वाले दृश्य को देखकर आसपास के लोग भी सहम गए।

मां के लापता होने से बढ़ा शक

पुलिस जांच में एक अहम तथ्य सामने आया है कि बच्चों की मां भी घर से गायब है। ऐसे में शक गहरा रहा है कि वारदात में उसकी भूमिका हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या मां ने की या किसी अन्य महिला ने।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फॉरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी हुई है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button