
अगर आप इन दिनों घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले देश के प्रमुख बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। मौजूदा समय में State Bank of India (SBI) में होम लोन की ब्याज दर 7.25% से शुरू हो रही है, जबकि Bank of India में यह दर 7.80% से शुरू होती है।
ऐसे में किसी भी बैंक से लोन लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि लोन की शर्तें और अन्य चार्जेज भी आपके फैसले को प्रभावित करते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, कई बैंक समय से पहले लोन चुकाने (Prepayment) पर पेनल्टी वसूलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक को तय अवधि से पहले लोन चुकाने पर अपेक्षित ब्याज नहीं मिल पाता। इसलिए लोन लेने से पहले प्रीपेमेंट से जुड़े नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।
होम लोन की ब्याज दर काफी हद तक आपके CIBIL Score पर भी निर्भर करती है। CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है, जिसमें यह देखा जाता है कि आपने पहले लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर किया है या नहीं।
आमतौर पर क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। बैंक 700 या उससे अधिक स्कोर को अच्छा मानते हैं। बेहतर स्कोर होने पर आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है, जबकि कम स्कोर पर ब्याज दर अधिक हो सकती है।









