
विवेक रामास्वामी ने ओहियो के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव जीतकर बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है। मंगलवार को आए अनौपचारिक नतीजों में भारतीय मूल के उद्यमी रामास्वामी ने कार डिजाइनर और यूट्यूबर केसी पुत्श को हराकर मुख्य चुनाव में अपनी जगह पक्की कर ली।
ट्रंप और जेडी वेंस का मिला साथ
रामास्वामी की जीत में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance का समर्थन अहम माना जा रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर रामास्वामी को “युवा, मजबूत और स्मार्ट” नेता बताया वहीं ओहियो से जुड़े उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुद सिनसिनाटी पहुंचकर रामास्वामी के समर्थन में मतदान किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप समर्थक वोटरों के बीच रामास्वामी की मजबूत पहचान ने उन्हें बड़ा फायदा पहुंचाया।
अब होगा डेमोक्रेट उम्मीदवार से मुकाबला
अब आम चुनाव में रामास्वामी का मुकाबला Amy Acton से होगा, जो ओहियो की पूर्व स्वास्थ्य निदेशक रह चुकी हैं। जीत के बाद रामास्वामी ने कहा कि असली चुनौती नवंबर का चुनाव है और वे पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे रामास्वामी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लागू प्रतिबंधों और चुनाव स्थगन के फैसलों को लेकर एमी एक्टन पर निशाना साधा। उनका कहना है कि महामारी के दौरान लागू नीतियों ने आम लोगों और कारोबारियों को नुकसान पहुंचाया।
एमी एक्टन ने क्या कहा
दूसरी ओर एमी एक्टन ने अपने चुनावी अभियान में महंगाई, रोजगार और कामकाजी परिवारों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही है मौजूदा गवर्नर Mike DeWine ने भी रामास्वामी का समर्थन किया है। हालांकि उन्होंने कोविड काल की नीतियों को लेकर एमी एक्टन का बचाव भी किया।









