लखनऊ में सेफ सिटी कैमरों के उपकरण चोरी, शहीद पथ के 40 CCTV बंद

लखनऊ में सेफ सिटी कैमरों के उपकरण चोरी, शहीद पथ के 40 CCTV बंद

लखनऊ : लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाए गए CCTV कैमरों से जुड़े अहम उपकरण चोरी हो गए हैं। इस घटना के बाद शहीद पथ पर लगे करीब 40 कैमरे बंद पड़ गए हैं, जिससे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ा है।

मामले की शिकायत कैमरों की देखरेख कर रही संस्था के कर्मचारी विनोद यादव ने गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, Lucknow Smart City Limited के अंतर्गत शहीद पथ पर पोल और हाईटेक CCTV कैमरे लगाए गए थे।

बताया गया कि 25 अप्रैल की रात करीब 10:49 बजे अज्ञात चोर पोल माउंट से स्विच, बैटरी, यूपीएस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निकालकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है।

इन कैमरों का उपयोग ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल और बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा प्रबंधन में किया जाता था। हाल ही में आईपीएल मैचों के दौरान भी इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक व्यवस्था संभाली गई थी। महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में भी ये कैमरे अहम भूमिका निभा रहे थे।

उपकरण चोरी होने के बाद फिलहाल कैमरे पूरी तरह बंद पड़े हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button