चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा, शी जिनपिंग के अभियान से मचा हड़कंप

चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

चीन : चीन की राजनीति और सेना में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा सुनाए जाने की जानकारी दी। Xi Jinping के नेतृत्व में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

चीनी अधिकारियों के अनुसार पूर्व रक्षा मंत्री Wei Fenghe और उनके उत्तराधिकारी Li Shangfu को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का दोषी पाया गया। अदालत ने दोनों को मौत की सजा सुनाई है, हालांकि सजा पर दो साल की राहत भी दी गई है।

सेना में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक ली शांगफू पर सेना में नियुक्तियों के दौरान पक्षपात करने और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे। वर्ष 2023 में उनके अचानक सार्वजनिक जीवन से गायब होने के बाद जांच शुरू हुई थी। जांच पूरी होने के बाद उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी और केंद्रीय सैन्य आयोग से बाहर कर दिया गया।

वेई फेंगहे पर भी इसी तरह के भ्रष्टाचार और अनुचित लाभ लेने के आरोप साबित हुए। चीन की सेना के इतिहास में यह पहली बार है जब लगातार दो रक्षा मंत्रियों को इतनी कड़ी सजा दी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम केवल भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई नहीं बल्कि सेना पर शी जिनपिंग की पकड़ मजबूत करने की रणनीति भी है। हाल के वर्षों में चीन में कई वरिष्ठ सैन्य और राजनीतिक अधिकारियों के अचानक हटाए जाने से सत्ता के भीतर बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button