पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे लूट, कानपुर में नकली पुलिस गैंग गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने एजेंट से एक लाख की लूट, 200 CCTV फुटेज की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार।

  • पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे लूट
  • एजेंसी एजेंट से एक लाख रुपये लूटे
  • दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कानपुर। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों का भरोसा जीतने और फिर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। कलक्टरगंज पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपी कन्नौज जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर एक एजेंसी के एजेंट को लिफ्ट दी और उससे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी और कैप भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, गैंग में कुल तीन सदस्य शामिल हैं। तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में इसी तरह की कई वारदातों के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य मामलों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button