CBSE 12वीं में सोनाक्षी गोयल ने किया कमाल

99.6% अंक हासिल कर बढ़ाया कानपुर का मान

  • सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की छात्रा ने साइंस स्ट्रीम में हासिल किए 99.6% अंक
  • कानपुर के 27 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
  • नीट पेपर लीक और परीक्षा स्थगन पर जताई नाराजगी

कानपुरCentral Board of Secondary Education (CBSE) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। कानपुर जिले में 27 परीक्षा केंद्रों पर करीब 12 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब तक सामने आए परिणामों में Sonakshi Goyal ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में बाजी मार ली है।

Sir Padampat Singhania Education Centre की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने साइंस स्ट्रीम में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

हालांकि इस बड़ी सफलता के बावजूद सोनाक्षी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। नीट परीक्षा दे चुकी सोनाक्षी ने हालिया पेपर लीक और परीक्षा स्थगन की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे एजुकेशन सिस्टम की बड़ी विफलता बताया।

उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के लिए ऐसी घटनाएं निराशाजनक हैं और इससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button