
- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश
- जनता से बसपा पर फिर भरोसा करने की अपील
- विरोधी दलों की राजनीति से सतर्क रहने को कहा
- पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य
लखनऊ। लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में Mayawati ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन को अधिक चुस्त-दुरुस्त व सक्रिय बनाने की जरूरत है।
मायावती ने नेताओं से कहा कि विरोधी दलों की हर रणनीति का मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
जनता से फिर बसपा पर भरोसा करने की अपील
बैठक के दौरान मायावती ने उत्तर प्रदेश की जनता से बसपा और उसके नेतृत्व पर दोबारा भरोसा जताने की अपील की। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की संकीर्ण और छलावापूर्ण राजनीति से सावधान रहने की जरूरत है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी को पांचवीं बार सत्ता में लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
इस बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी नेताओं ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की।
मायावती ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिए कि संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। साथ ही पार्टी के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने और सभी वर्गों में जनाधार बढ़ाने पर भी जोर दिया।









