अम्बेडकरनगर। भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु उर्फ बंटी सिंह ने गुरुवार को जनपद स्थित सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सामाजिक, जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, युवाओं की सामाजिक भागीदारी, जनजागरूकता अभियानों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रियांशु उर्फ बंटी सिंह ने संगठन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज में जागरूकता, सहभागिता और सकारात्मक परिवर्तन लाने में ऐसे संगठनों का योगदान अहम होता है। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग और सहभागिता पर बल दिया।
मुलाकात के दौरान संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के विषय पर भी चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।









