- 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता
- चांदी ₹849 महंगी हुई
- सोना 1.42 लाख रुपए के करीब
- चांदी 2.19 लाख रुपए प्रति किलो
- रिकॉर्ड हाई से दोनों धातुएं सस्ती
सर्राफा बाजार में मंगलवार, 14 जुलाई को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 476 रुपए सस्ता होकर करीब 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी 849 रुपए महंगी होकर 2.19 लाख रुपए के स्तर पर कारोबार कर रही है।
इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोना करीब 34 हजार रुपए और चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1.66 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है।









