UPSSSC PET-2026 के आवेदन अगस्त से संभव

पहली बार OTR व्यवस्था लागू होगी

  • PET स्कोर अब 3 साल तक रहेगा मान्य
  • आवेदन प्रक्रिया होगी आसान और तेज
  • बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली लागू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को सबसे पहले OTR पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद आयोग की किसी भी भर्ती, जिसमें PET शामिल है, के लिए आवेदन करते समय व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं होगी। OTR में दर्ज जानकारी स्वतः आवेदन पत्र में दर्ज हो जाएगी।

आयोग का मानना है कि इस व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और त्रुटिरहित होगी। OTR पंजीकरण के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है और अभ्यर्थी लगातार पंजीकरण करा सकते हैं।

इसके अलावा, आयोग ने PET स्कोर की वैधता भी बढ़ा दी है। पहले जहां स्कोर केवल एक वर्ष तक मान्य रहता था, वहीं अब यह तीन वर्ष तक मान्य होगा। इससे सफल अभ्यर्थी तीन वर्षों तक PET अनिवार्य वाली विभिन्न भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे और उन्हें हर वर्ष परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button