लखनऊ में खुली देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका

15 दिन फ्री एंट्री, INS गोमती और नौसेना की मिसाइलें बनीं आकर्षण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका 15 अगस्त से आम लोगों के लिए खोल दी गई है। शुरुआती 15 दिनों तक यहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसके बाद वयस्कों के लिए 50 रुपये और बच्चों के लिए 25 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है।

INS गोमती समेत कई सैन्य उपकरण मौजूद

इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास बनी शौर्य वाटिका में नौसेना से रिटायर हो चुका युद्धपोत INS गोमती प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा समुद्री गश्ती विमान, नौसेना की विभिन्न मिसाइलें और अन्य सैन्य उपकरण भी प्रदर्शित किए गए हैं।

खास बात यह है कि वाटिका में रखे गए जहाज, मिसाइल और अन्य पोत वास्तविक सैन्य उपकरण हैं। इन्हें करीब से देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं और उनके साथ तस्वीरें भी ले रहे हैं।

30 मई को हुआ था लोकार्पण

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई 2026 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

15 दिन तक नहीं लगेगा टिकट

शौर्य वाटिका में 15 अगस्त से अगले 15 दिनों तक लोगों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके बाद प्रवेश के लिए वयस्कों से 50 रुपये और बच्चों से 25 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button