मथुरा में पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास विफल

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की हाई वे थाने की पुलिस ने गुरूवार रात मथुरा जालंधर पाइप लाइन से तेल चोरी के प्रयास को विफल कर दिया।


पुलिस के अनुसार चोरों ने ग्राम अड़ूकी के पास बनी बजरंग कालोनी से कुछ दूर से जा रही पाइप लाइन से चोरी करने का प्रयास किया मगर कालोनी के एक युवक द्वारा इसकी त्वरित सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन के आने की आवाज सुनकर चोर अंधेरे में भागने में सफल रहे। उधर घटना की सूचना मिलने पर रिफाइनरी की पाइपलाइन के अधिकारी भी मौके पर तुरन्त ही पहुंच गए।


थानाध्यक्ष इंसपेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि इस चोरी का पता करने के लिए दो टीमें लगाई गई है।उन्होंने बताया कि यदि समय से थाने की पुलिस न पहुंचती तो चोर पाइपलाइन में छेद करने और तेल की चोरी करने में सफल हो जाते। उन्होंने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं।


उधर रिफाइनरी की पाइपलाइन के मुख्य परिचालन प्रबंधक श्रीश कुमार वर्मा ने बताया चोरों ने तेल निकालने का लगभग पूरा प्रबंध कर लिया था मगर पाइपलाइन में वे छेद नही कर पाए। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को घटना की रिपोर्ट हाई थाने में दर्ज कराई गई थी।
मुख्य परिचालन प्रबंधक ने बताया कि मौसम में हल्का कुहरा शुरू हो जाने के कारण पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है जिससे इस प्रकार की घटना न घटे।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *