आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कराई गई साफ-सफाई, शिवम चौधरी ने संभाली पहल

गौरा महमदपुर स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने उठाई नियमित रखरखाव की मांग

अम्बेडकरनगर। गौरा महमदपुर ग्राम सभा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में साफ-सफाई कराई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से परिसर की नियमित सफाई नहीं होने से मरीजों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसी बीच समाजसेवी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जिवंत और भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम चौधरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दोनों ने परिसर का निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई का कार्य कराया।

शिवम चौधरी ने कहा कि स्वच्छ स्वास्थ्य केंद्र बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहली जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनहित से जुड़े मुद्दों पर वह आगे भी सक्रिय रहेंगे।

साफ-सफाई के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित सफाई व्यवस्था और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि स्वच्छ परिसर से मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button