दीपावली की रात ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

सिकंदरपुर बाजार में रात नौ बजे हुआ हादसा, ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू

अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में दीपावली की रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। रात करीब नौ बजे उठती लपटें देखकर बाजार में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखा मोटरसाइकिल का पूरा स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गया।

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

दुकानदार कुमैल अहमद के मुताबिक, आग से दुकान में रखे मोटरसाइकिल के सभी स्पेयर पार्ट्स जल गए। उन्होंने अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की बात कही। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button