मां के साथ जरूरतमंदों की बस्ती पहुंचीं एसपी

बच्चों संग बांटी दीपावली की खुशियां

अंबेडकरनगर। दीपावली पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। गुरुवार को वह अपनी माता के साथ शहजादपुर पहुंचीं। यहां महिलाओं और बच्चों को मिठाई व पटाखे वितरित किए। इसके बाद एसपी बेवाना थाना क्षेत्र के कुर्चा गांव स्थित मुसहर बस्ती पहुंचीं। यहां भी उन्होंने गरीब परिवारों, महिलाओं और बच्चों को मिठाई व पटाखे बांटे।

दोपहर करीब एक बजे शहजादपुर पहुंचने के बाद एसपी ने महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की। उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई व पटाखे वितरित किए। इसके बाद कुर्चा गांव की मुसहर बस्ती में पहुंचकर परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पटाखे और मिठाई पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। महिलाओं ने भी एसपी का आभार जताया।

इस दौरान एसपी प्राची सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच समय बिताया और बच्चों से बातचीत भी की। उनकी इस पहल में उनकी माता भी साथ रहीं।

कुर्चा गांव में बेवाना थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकांत तिवारी, उपनिरीक्षक रमाशंकर सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पवन दीप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button